Total Pageviews

Thursday, May 12, 2016

Hori KAHIN

0 टिप्पणियाँ

होरी कहिन 

----------

१-- 

राजनीति के व्यूह में , फँसा राष्ट्र अभिमन्यु ।

नेता दुर्योधन सदृश , करें अनीति जघन्य ।।

करें अनीति जघन्य , महाभारत  रचते   हैं ।

युद्धों में बस काग,गिद्ध ,निशिचर बचते हैं।।

होरी  अब तो  बन्द  करो , ओछा अनीति ।

नहीं, ग़ुलामी  आ जाये  , इस राजनीति ।।

०००००००००००००००००००००००००००

२--

एकत्रित    होने लगे , कालोनी   के  चोर ।

आपस में मिल बाँट कर, खायें करते शोर ।।

खायें   करते  शोर ,  सभी   मौसेरे   भाई ।

ख़ुश हैं मोटी मोटी पा , घनघोर   कमाई ।।

साहूकार अकेले होकर, दिखते हैं असहाय ।

चोर तिजोरी लूट कर ,गये सभी कुछ खाय।।

००००००००००००००००००००००००००००००००

३-- 

उत भी जंगल राज है , इत भी जंगल राज ।

होरी दिन   कैसे कहो , जनता देखे आज ।।

जनता   देखे आज , दुशासन  सीना जोरी ।

टूट  गई  है आज ,  सुशासन  वाली डोरी ।।

ख़ुश  हैं चारों  ओर   ,भेड़िये ,चीते   आज ।

होरी  फैला    देश में , देखो   जंगल राज ।।

०००००००००००००००००००००००००००००

राज कुमार सचान होरी 





Sent from my iPad

Monday, May 02, 2016

Hori Kahin

0 टिप्पणियाँ

होरी कहिन 

----------

१--

होरी  लघु तो  थामिये , बड़े  न दीजै डार ।

वहाँ करेगी क्या सुई, जहाँ काम तलवार ।।

जहाँ  काम तलवार , वहाँ नाकाम सुई हों ।

किन युद्धों में  सुइयाँ  ,लडने कहो गई हों ।।

लघु  के साथ  बड़ों से नाता ,बहुत ज़रूरी ।

तभी  मिलेगी  तुम्हें  सफलता ,भाई होरी ।।

०००००००००००००००००००००००००००००

२-- 

दिल्ली में  तुग़लक़  हुये,दिल्ली  का  सौभाग्य ।

बाक़ी   क्षेत्र   दुखी    हुये , रोते  हैं   दुर्भाग्य  ।।

रोते   हैं  दुर्भाग्य,    मनायें ,  आयें    तुग़लक़ ।

ख़ुश ख़ुश  हैं पंजाब  क्षेत्र  के ,सारे  उजबक ।।

मफ़लर राजा ख़ुश ही रहते,भले उड़ाओ खिल्ली ।

होरी इसको कहते हैं , दिल वालों की दिल्ली ।।

००००००००००००००००००००००००००००००

३--

कारों  की  बिक्री  बढ़ी ,आड  इवेन के फेर ।

दिल्ली  सारी  पट  गई , विज्ञापन  के  ढेर ।।

विज्ञापन   के   ढेर  , 'आप'   के  द्वारे   द्वारे ।

दिल्ली   वाले   फिरते   हैं  बस , मारे   मारे ।।

वायु   प्रदूषण , विज्ञापन  का  ,बढ़ा प्रदूषण ।

होरी  दिल्ली  वालों  का तो , अब भी शोषण ।।

-----------_-----------------------

राजकुमार सचान होरी 

www.horionline.blogspot.com



Sent from my iPad